फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two people abducted the girl who came to the wedding

Mahoba: शादी में आई युवती को दो लोगों ने किया अगवा, बंधक बनाकर रखने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Jul 2023 08:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jul 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Two people abducted the girl who came to the wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई युवती को दो लोगों ने अगवाकर लिया। पिता ने आरोपियों पर पुत्री को गुप्त स्थान पर रखकर बंधक बनाए होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती 22 जून को शहर के बीजानगर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी।

विज्ञापन


24 जून की रात करीब आठ बजे वह लापता हो गई। खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी करने पर पता लगा कि दो युवक उसे ले गए हैं। पिता ने मंगलवार की रात शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर पुत्री को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर व रामविशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed