फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two including woman died due to lightning, 11 people got scorched

आसमान से टूटा कहर: बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, 11 लोग झुलसे, 76 बकरियां, दो भैंस व एक गाय की मौत

Thu, 06 Jul 2023 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 07:18 PM IST
सार

यूपी के महोबा में बारिश के चलते बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 11 लोग झुलस गए। बिजली की चपेट में आने से 76 बकरियां, दो भैंस व एक गाय की भी मौत हुई है।

विज्ञापन
Mahoba: Two including woman died due to lightning, 11 people got scorched
महिला की फाइल फोटो व मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में तेज गड़गड़ाहट व चमक के साथ बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली की चपेट में आने से 76 बकरियां, दो भैंस व एक गाय की भी मौत हुई है। जिससे पशुपालकों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


थाना महोबकंठ के तेलीपहाड़ी गांव निवासी कालीचरण कुशवाहा की पत्नी ममता (38) खेत पर बकरियां चराने गई थी। दोपहर साढ़े तीन बजे बारिश शुरू होने पर वह लौट रही थी। तभी खेत के पास बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि पास में खड़ी गांव की ही मैनापाल (35) झुलस गई। इसी गांव में अन्य स्थानों पर बिजली गिरने से खेमचंद्र की भैंस व राजबहादुर की गाय की मौत हो गई। तेईया गांव में चंद्रप्रकाश अरजरिया की खेत में चर रही दुधारू भैंस की बिजली गिरने से मर गई। वहीं उमरई गांव में खेमचंद्र की सात बकरियां भी मर गई।
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के छानीकलां गांव निवासी मातादीन अहिरवार (47) अन्य चरवाहों के साथ खेतों पर बकरी चराने गया था। तेज गरज के साथ बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े मातादीन की माैत हो गई जबकि गांव की ही विमला अहिरवार झुलस गई। बिजली की चपेट में आने से विमला की छह, मातादीन की तीन, राजेश व खुमान की दो-दो अैर कमतू की एक बकरी की मौत हो गई। श्रीनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी बृजलाल (50) अपनी पत्नी मंजू (45) के साथ खेत पर बकरियां चरा रहा था।

तभी बिजली गिरने से दंपती झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह बिलखी गांव में ही चरवाहे पवन यादव, मुन्ना यादव, सुनील, हरदास विश्वकर्मा करीब 90 बकरियां लेकर टोलाहार में चराने गए थे। बारिश होने पर बकरियां पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत हो गई जबकि चरवाहों के दूसरे पेड़ के नीचे खड़े हाेने पर बाल-बाल बच गए। सूचना पर लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

अजनर संवाद के अनुसार बिजली गिरने से गुंड गांव निवासी मालती व इंद्रहटा निवासी मुकेश, चंद्रकुंवर, शीला और बबलू झुलस गए। वहीं शिवकुमार गुप्ता के पेट्रोल पंप के सामने स्थित मकान में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार रिछा गांव निवासी जगदीश कुशवाहा बकरियां चराने खेतों पर गया था। तभी बारिश शुरू होने पर बकरियां पेड़ के नीचे एकत्र हो गईं। तभी बिजली गिरने से 18 बकरियाें की मौत हो गई। इसी तरह लाड़पुर गांव में खेत में बिजली गिरने से पशुपालक मानसिंह यादव झुलस गया जबकि उसकी नौ बकरियां मर गई। झुलसे मानसिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस व राजस्व विभाग ने घटनास्थल पहुंच जांच करते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बा जैतपुर निवासी वृद्ध गणेश खेत पर भैंस चरा रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed