फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Truck hits motorcyclists two dead including railway TC another injured referred to medical college

Mahoba: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, रेलवे टीसी समेत दो की मौत, एक अन्य साथी घायल…मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 26 Dec 2025 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Dec 2025 05:07 PM IST
सार

Mahoba News: महोबा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से सतना में तैनात रेलवे टीसी और उनके फोटोग्राफर दोस्त की मौत हो गई। वहीं, तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। हेलमेट न पहनना हादसे में जान जाने की बड़ी वजह बना है।

विज्ञापन
Mahoba Truck hits motorcyclists two dead including railway TC another injured referred to medical college
प्रदीप और राजेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा खन्ना स्थित पावर हाउस के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलवे के टीसी व फोटोग्राफर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के मौदहा निवासी प्रदीप बाल्मीकि (30) शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का काम करता था। रात करीब सात बजे वह अपने साथी राजेंद्र अनुरागी (28) व गौरव (25) के साथ बाइक से जन्मदिन कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने कस्बा कबरई आया था। देर रात घर लौटते समय हाईवे पर पावर हाउस खन्ना के पास ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रदीप ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरा युवक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर प्राथमिकी होगी दर्ज
उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। मृतक राजेंद्र मध्यप्रदेश के सतना में रेलवे टीसी के पद पर तैनात था। छुट्टी पर वह घर आया था। मृतक के चचेरे भाई संजय ने बताया कि बाइक सवार तीनों पक्के दोस्त थे। प्रदीप जन्मदिन कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने जा रहा था। घूमने के उद्देश्य से भाई राजेंद्र भी प्रदीप के साथ चला गया। लौटते समय हादसा होने से दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष खन्ना अर्जुन सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed