फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mahoba: Scorpio collides with tree, three injured

महोबा: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कथावाचक समेत तीन घायल, गंभीर हालत में दो झांसी रेफर

Wed, 06 Oct 2021 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
mahoba: Scorpio collides with tree, three injured
महोबा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। जिसमें अयोध्या के कथावाचक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


गंभीर हालत होने के कारण दो लोगों को झांसी रेफर कर दिया गया। कथावाचक अयोध्या निवासी श्यामसुंदर दास (50), प्रभाकर मिश्रा (30) वर्ष पुत्र पारसनाथ मिश्रा निवासी सिसवरिया थाना मोतीगंज जिला गोंडा एवं चालक प्रेम कुमार सिंह (46) पुत्र मातादीन निवासी डेरी रोड छतरपुर मध्य प्रदेश के साथ अयोध्या से छतरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह महोबा से आगे बढ़े अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई, इससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सूरज चौकी के पास पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भेजा। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने कथावाचक एवं चालक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed