फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba scandal: MP met with family members of Indrakant, confident of help, former SP still away from police's hold

महोबा कांड: इंद्रकांत के परिजनों से मिले सांसद, मदद का भरोसा, पूर्व एसपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 22 Oct 2020 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Oct 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Mahoba scandal: MP met with family members of Indrakant, confident of help, former SP still away from police's hold
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala
महोबा क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल मंगलवार की रात मृतक इंद्रकांत के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने इंद्रकांत के परिजनों को भरोसा दिया कि इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में दोषी नहीं बचेंगे।
विज्ञापन


चाहे वह पुलिस अफसर हो या कोई और। परिजनों ने सांसद से कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी है। अभी तक पूर्व एसपी का सुराग भी पुलिस नहीं लगा सकी। परिजनों ने सीओ कालू सिंह पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर उनके असलहे का लाइसेंस बनवाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

सांसद ने परिजनों को शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। बता दें कि सांसद ने सितंबर में इंद्रकांत की मौत का मामला संसद में उठाया था। साथ ही पुलिस अधिकारियों की मनमानी रोकने के लिए यूपीएसी रिव्यू बोर्ड गठित करने का भी सुझाव दिया था। सांसद के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चंक्रपाणि त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

जानें पूरा मामला
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसमें उन्होंने आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि एसपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं, मुझ पर कभी भी हमला करवा सकते हैं। 

दूसरे ही दिन यानी आठ सितंबर को इंद्रकांत को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद उनको कानपुर रीजेंसी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। शुरू से ही उनकी हालत नाजुक थी। 12 सितंबर की शाम रविवार करीब सात बजे इंद्रकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed