{"_id":"69b3f2240bb3b087840fb2f4","slug":"mahoba-raid-investigation-continues-for-54-hours-at-kabrai-stone-market-operations-halted-at-crusher-plants-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Raid: कबरई पत्थरमंडी में 54 घंटे से जांच जारी; क्रशर प्लांटों में काम ठप, आधी रह गई ट्रकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Raid: कबरई पत्थरमंडी में 54 घंटे से जांच जारी; क्रशर प्लांटों में काम ठप, आधी रह गई ट्रकों की आवाजाही
Fri, 13 Mar 2026 04:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:47 PM IST
सार
Mahoba News: कबरई में तीन क्रशर प्लांटों पर 54 घंटे से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। अकाउंटेंट से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बीच पत्थरमंडी का कारोबार आधा रह गया है।
विज्ञापन
54 घंटे से आयकर टीम की जांच जारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में पत्थरमंडी कबरई स्थित तीन क्रशर प्लांटों में आयकर टीम की जांच 54 घंटे से जारी है। दस्तावेजों को जब्त करने के साथ कर्मचारियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। छापामारी के दौरान जो कर्मचारी प्लांटोंं के कार्यालयों में मिले थे। उनके एक-एक कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को टीम ने क्रशर प्लांटों के अकाउंटेंट समेत अन्य कर्मचारियों को भी बुलाकर पूछताछ की। तीन दिन से लगातार आयकर टीम के डेरा जमाए होने से अन्य क्रशर संचालकों में खलबली मची है। उन्हें भी जांच का डर सता रहा है। यही, वजह है कि पत्थरमंडी के अधिकांश क्रशर प्लांटों में काम रुक गया है। विभिन्न जनपदों से गिट्टी लेने आने वाले ट्रकों की संख्या भी 50 फीसदी घट गई है।
विज्ञापन