फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Procession taken out with enthusiasm on Eid Miladunnabi people kept walking with green flags in hands

Mahoba: ईद मीलादुन्नबी पर जोश ओ खरोश के साथ निकला जुलूस, हाथों में हरे परचम लेकर चलते रहे लोग

Fri, 05 Sep 2025 07:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Sep 2025 07:02 PM IST
सार

Mahoba News: जिले में हजरत समद साहब की दरगाह से दोपहर दो बजे शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन और जुलूस कमेटी के अध्यक्ष बदर फारुख हाशमी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन
Mahoba Procession taken out with enthusiasm on Eid Miladunnabi people kept walking with green flags in hands
जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शुक्रवार को मनाई गई। जश्न-ए ईदमिलादुन्नबी पर जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें लोगों का हुजूम उमड़ा। लोग हाथों में हरे परचम लहराते हुए चलते रहे। शहर के मोहल्ला समद नगर में हजरत समद साहब की दरगाह से दोपहर दो बजे शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन और जुलूस कमेटी के अध्यक्ष बदर फारुख हाशमी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन

हवेली दरवाजा, भटीपुरा, मकानियांपुरा, दरियापुरा, मिशन चौराहा, सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ देर शाम जुलूम पठानपुरा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह जलपान कराया गया। इस मौके पर अल्ताफ हुसैन, समाजसेबी शिवकुमार केस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता समेत तमाम लोग शामिल रहे। सुरक्षा को लेकर अपर एसपी वंदना सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय जुलूस मार्गों का भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed