फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Priest beaten to death with sticks

Mahoba: बीड़ी देने से मना करने पर पुजारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Dec 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 10:28 PM IST
सार

Mahoba News: बीड़ी देने से मना करने पर पुजारी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
Mahoba: Priest beaten to death with sticks
घटना की जानकारी देते सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में बीड़ी देने से मना करने पर हनुमान मंदिर के पुजारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सिरसीकलां निवासी गोपालदास (55) गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। बुधवार की देर शाम वह मंदिर के पास बनी झोपड़ी में लेटे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और बीड़ी मांगने लगे। बीड़ी देने से मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज दबंगों ने पुजारी पर लाठी-डंडों से हमलाकर दिया।
विज्ञापन




शोर-शराबा सुन आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े, तब आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल पुजारी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में पुजारी की मौत हो गई। सीओ सदर दीपक दुबे का कहना है कि बीड़ी मांगने पर कहासुनी हो गई। लाठी-डंडे से हमला करने पर ग्रामीण की इलाज दौरान मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed