महोबा पुलिस का अमानवीय चेहरा: जुर्म कबूल करवाने के लिए युवक के प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर पीटा, हालत बिगड़ी
यूपी के महोबा जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जुर्म कबूल करवाने के लिए पुलिस ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर ईंट बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक से जुर्म कबूल करवाने के लिए पुलिस ने मानवता की हदें पार कर दीं। युवक के प्राइवेट पार्ट पर ईंट बांधकर बेरहमी से पीटने पर उसकी हालत बिगड़ गई। जेल भेजे गए युवक का न्यायालय के आदेश पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल परीक्षण किया। पीड़ित की बहन ने एसपी, मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के नथूपुरा गांव निवासी पीड़ित की बहन सरस्वती ने एसपी व मानवाधिकार आयोग को भेजी शिकायत में बताया कि 14 मई को शहर कोतवाली पुलिस उसके घर आई और भाई राजेंद्र को पकड़कर ले गई। चार दिन तब कोतवाली में रखा गया। इस दौरान पुलिस ने थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर राजेंद्र को बेरहमी से पीटा। साथ ही उसके प्राईवेट पार्ट में ईंट बांधकर सजा दी गई। इसके बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया और इसी हालत में उसे जेल भेज दिया।
22 मई को उसकी जेल के अंदर तबियत बिगड़ी तब अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में शिकायती पत्र देकर पुलिस हिरासत में की गई मारपीट की शिकायत की। सीजेएम के आदेश पर आरोपी का तीन डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसकी मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट को भेजी गई है। उधर, सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। जिसमें कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। आरोपी पर चोरी के दो मामले दर्ज हैं। जिस पर कार्रवाई की गई।