फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Order for investigation of spice company products across the country

Mahoba: मसाला कंपनी के उत्पादों की पूरे देश में जांच के आदेश, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 22 May 2024 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 May 2024 09:46 PM IST
सार

Mahoba News: वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के प्रदेशीय महामंत्री ने मसाला कंपनी के उत्पादों के जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन
Mahoba: Order for investigation of spice company products across the country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के प्रदेशीय महामंत्री की मेहनत रंग लाई है। एमडीएच व एवरेस्ट कंपनी के सांभर, मद्रास करी पाउडर, करी पाउडर, मिक्स मसाला, फिश करी आदि मसालों में मिलावट को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली को भेजे गए पत्र का प्राधिकरण ने संज्ञान लिया है। साथ ही पूरे देश में मसालों का परीक्षण कराने के आदेश जारी किए हैं। जवाबी पत्र भेजते हुए गैर अनुपालन के मामले में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत डिफाल्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के प्रदेशीय महामंत्री महोबा निवासी बीके तिवारी ने बताया कि उन्होंने बीते 29 अप्रैल को भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलावर्धन राव को पत्र भेजा था। भेजे गए पत्र का निदेशक विनियामक अनुपालन राकेश कुमार ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


खाद्य मसालों में हो रही मिलावट की जांच कराने व मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने का उन्होंने भरोसा दिया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण की ओर से उन्हें 21 मई को एक पत्र भेजा गया है। इसमें उन्होंने बताया कि पूरे देश में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत सैंपल लेकर प्रत्येक उत्पाद का एथिलीन ऑक्साइड समेत प्रासंगिक मापदंडों के लिए परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि किसी भी गैर अनुपालन के मामले में खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों और उसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों के अनुसार डिफाल्टर एफबीओ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


महोबा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी का करेंगे घेराव
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के प्रदेशीय महामंत्री का कहना है कि पूरे देश में मसाला कंपनी के प्रोडक्ट की जांच के आदेश जारी हो गए हैं लेकिन महोबा जिले में प्रोडक्ट की जांच नहीं की जा रही है। विभाग की ओर से जिले में अभी तक एक भी सैंपल नहीं भरे गए। इसके लिए अब वह खाद्य सुरक्षा अधिकारी का घेराव करेंगे। ताकि, वह मसाला कंपनी के प्रोडक्ट का सैंपल भर कर उसे जांच के लिए भेजें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed