फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: No trace of the youth who drowned in the pond, family members blocked the road

Mahoba: तालाब में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया जाम, थानाध्यक्ष के आश्वासन पर माने लोग

Sat, 06 Sep 2025 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: No trace of the youth who drowned in the pond, family members blocked the road
कानपुर-सागर हाईवे पर कुनेहटा तिराहे पर जाम लगाए परिजन व कस्बावासी - फोटो : अमर उजाला

कस्बा कबरई के बर्मा तालाब में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे कमल का फूल तोड़ने गया युवक गहराई में डूब गया। चार घंटे बाद भी युवक का सुराग न लगने और तलाश शुरू न कराए जाने से परिजन भड़क गए। उन्होंने कस्बावासियों के साथ कुनेहटा तिराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगोंं को समझाकर शांत कराया। तब करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। इसके बाद गोताखोरोंं को बुलाकर तालाब में युवक की तलाश शुरू कराई गई।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राकेश चौहान (44) दोपहर करीब दो बजे बर्मा तालाब गया था। तालाब के बीचोंबीच लगे कमल के फूल को तोड़ने के प्रयास में गहराई मेंं चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के बाद भी शाम पांच बजे तक जब पुलिस ने खोजबीन शुरू नहीं की तो परिजन व कस्बावासी आक्रोशित हो गए। उन्होंंने कुनेहटा तिराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम से कानपुर-सागर हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यवेंंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाया। मृतक की पत्नी माधुरी ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस तत्परता दिखाती और समय से गोताखोर बुलाकर तलाश कराई जाती तो उसके पति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता था। थानाध्यक्ष का कहना है कि गणेश विसर्जन के चलते पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर व्यस्त था। घटनास्थल पर उपनिरीक्षक के साथ पुलिस बल भेजा गया था। गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed