फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Nine years later young man was killed in a revenge fueled dispute over 50 rupees at the same location

बदले की आग: नौ साल बाद उसी जगह पर युवक की हत्या, 50 रुपये को लेकर हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Sep 2025 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Sep 2025 12:20 PM IST
सार

Mahoba News: पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या जयपाल के बेटाें और भतीजों ने की है। शरीर में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले और सिर भी पत्थर से कुचला था।

विज्ञापन
Mahoba Nine years later young man was killed in a revenge fueled dispute over 50 rupees at the same location
मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में नौ साल पहले हुई ग्रामीण की हत्या का बदला हत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। 50 रुपये के विवाद में ग्रामीण की जिस स्थान हत्या की गई थी। उसी स्थान पर सोमवार की रात विपक्षियों ने आरोपी युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पुलिस आरोपियाें की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कालीपहाड़ी गांव निवासी बृजेंद्र राजपूत (45) ने जयपाल से 50 रुपये लिए थे। रुपये वापस मांगने पर बृजेंद्र ने देने से मना कर दिया। रुपयोंं के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में वर्ष 2016 में जयपाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बृजेंद्र को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिछले साल वह हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। घटना के बाद से परिवार के लोग कालीपहाड़ी गांव छोड़कर 30 किमी दूर चरखारी में रहने लगे थे।

विज्ञापन

कालीपहाड़ी गांव के पास पड़ा मिला शव
बृजेंद्र के जेल जाने पर उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। जेल से छूटने के बाद बृजेंद्र अपने पिता परशुराम राजपूत के साथ रहने लगा था। सोमवार की सुबह बृजेंद्र शराब बेचने के मामले में चल रहे मुकदमे की तारीख के लिए महोबा न्यायालय आया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। वकील से जानकारी करने पर पता चला कि वह शाम को ही निकल गया। पिता परशुराम ने बताया कि बेटे के घर न आने पर उन्होंने खोजबीन की। बाद में जानकारी हुई कि कालीपहाड़ी गांव के पास एक शव पड़ा है।



पिता का आरोप- जयपाल के बेटों ने की है हत्या
पुलिस भी मौके पर पहुंची, तो गांव के बाहर खून मिला। कुछ दूरी पर बृजेंद्र का शव बरामद हुआ। शरीर में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले और सिर भी पत्थर से कुचला था। पिता ने बताया कि शव उसी स्थान पर मिला, जहां पूर्व में जयपाल की हत्या हुई थी। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या जयपाल के बेटाें और भतीजों ने की है। सूचना पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed