फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mahoba news

महिलाओं और छात्राओं की डीएल अर्जी झटपट स्वीकार

Fri, 12 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा में फीता काटकर डीएल शिविर का शुभारंभ करते डीएम। संवाद - फोटो : MAHOBA
महोबा। जैसे ही शहर के वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा गया, वैसे ही जिला प्रशासन समेत परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चहक उठे। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को कॉलेज में महिलाओं और छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर में यूपी में रिकार्ड 690 आवेदन स्वीकार किए गए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के इतिहास में पहली बार महोबा में यह अपने आप में रिकार्ड है। ये सब मुमकिन हुआ अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह व मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा डीएल कैंप में। डीएम सत्येंद्र कुमार के कैंप के शुरुआत करते ही महाविद्यालय में डीएल बनवाने के लिए छात्राओं, महिलाओं और युवतियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। धूप चढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन

हालात यह हुए कि दोपहर होते-होते महाविद्यालय परिसर में ऑडीटोरियम के अंदर व बाहर लाइसेंस बनवाने वाली युवतियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। डीएल के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई थी। यहां टोकन लेने के बाद युवतियां, महिलाएं व छात्राएं ऑडीटोरियम के अंदर लगाए गए जन सुविधा केंद्र 15 काउंटरों में नंबर के हिसाब से पहुंचीं। यहां फार्म जमा करने के साथ ही ऑनलाइन फीस भी जमा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में ये रहे मौजूद
सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एआरटीओ सुरेश कुमार वर्मा, आरआई रोहित कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक मधु मिश्रा, स्मार्ट चिप के सुपरवाइजर उज्जवल रैकवार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील बाबू, प्रोफेसर देवेंद्र कुमार खरे, डॉ. मधुबाला सरोजनी, शैलेश तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र त्रिपाठी, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधीर त्यागी, एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक भूपेंद्र चौरसिया, ब्लॉक मिशन प्रबंधक महेंद्र यादव, मिशन शक्ति की नोडल अफसर इंस्पेक्टर रचना सिंह, एसआई एमटी ललित द्विवेदी, जिला मत्स्य अधिकारी आरएन सिंह आदि।
किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी डीएल कैंप में पहुंची। इंस्पेक्टर रचना सिंह की अगुवाई में टीम ने कैंप में डीएल बनवाने पहुंची महिलाओं, छात्राओं व युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया।
100 मछुआरों ने किया आवेदन
मत्स्य विभाग की योजनाओं से मछुआरों को लाभान्वित करने के लिए उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने के लिए भी कैंप में आवेदन किया। इस दौरान काफी संख्या में मछुआरे पहुंचे। परिवहन विभाग के कर्मियों ने 100 मछुआरों के आवेदन स्वीकार किए। आगामी दिनों में मछुआरों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे, ताकि, सरकारी योजनाओं से सब्सिडी पर मिलने वाले वाहनों से मत्स्य उत्पादन की बिक्री कर सकें।
कैंप में हुई आंखों और खून जांच
कैंप के दौरान आंखों व खून की जांच के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए। नौ लोगों की आंखों की जांच वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एके सक्सेना, नेत्र परीक्षण अधिकारी एआर नामदेव व रोहित कुमार ने किया। साथ ही 80 आवेदकों की ब्लड ग्रुप की जांच के लिए पैथोलॉजिस्ट डॉ. एके कुद्दूस रहमानी, जीएनएम अंजना व आरती राजपूत ने की।

समाजसेवी बोले, आगे भी लगे ऐसे कैंप
डीएल मेगा कैंप के दौरान समाजसेवी व डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य शिव कुमार गोस्वामी, समाजसेवी शरद तिवारी उर्फ दाऊ, रामजी गुप्ता, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, मछुआरा समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल रैकवार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद रैकवार समेत कई समाजसेवी पहुंचे। सभी ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहे, तो युवतियों व महिलाओं के साथ ही छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनने में आसानी होगी।

महोबा में डीएल बनवाने के लिए जुटी लड़कियों की भीड़। संवाद

महोबा में डीएल बनवाने के लिए जुटी लड़कियों की भीड़। संवाद- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed