फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba mud and thatch house collapsed innocent child died aftertrapped in debris four others injuried

महोबा: अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर मासूम की मौत, दंपती समेत चार लोग घायल, अस्पताल मे भर्ती

Tue, 20 Oct 2026 02:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 20 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

Mahoba News: चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव में मंगलवार तड़के एक कच्चा मकान अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 12 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती समेत चार अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Mahoba mud and thatch house collapsed innocent child died aftertrapped in debris four others injuried
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में मंगलवार तड़के कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय घर में सो रहा गंगाराम अनुरागी का परिवार मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में गंगाराम की बेटी बबली (12) की मौत हो गई। परिवार में बच्ची की मौत से कोहराम मचा है।

विज्ञापन

गुढ़ा निवासी गंगाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार सुबह मकान गिरने से गंगाराम, उनकी पत्नी उमा देवी, बड़ी बेटी श्वेता और बेटा शिवम भी मलबे की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक, परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए कई बार गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें आवास नहीं मिल सका।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया
परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। मकान ढहने से मासूम की जान चली गई। घटना की सूचना पर एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी और नायब तहसीलदार मुकुल कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की क्षति का आकलन किया। तहसीलदार रामानंद ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed