फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Mother eloped with her lover leaving behind four children

Mahoba: चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई मां, 70 हजार की नकदी व जेवरात भी ले गई

Wed, 07 Jun 2023 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jun 2023 09:30 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में चार बच्चों की मां का प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। महिला घर में रखी नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मां के चले जाने से पति समेत मासूम बच्चे हताश और परेशान हैं।

विज्ञापन
Mahoba: Mother eloped with her lover leaving behind four children
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बैठा पति व बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महोबा जिले में मां की ममता को दरकिनार कर चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला घर में रखी नगदी व सोने-चांदी के जेवर भी ले गई। बुधवार को पति ने चार बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। महोबा के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चार जून को अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली थी।

विज्ञापन


महिला अपने साथ घर पर रखी 70 हजार की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर भी ले गई। फिर वापस लौटकर नहीं आई। वहीं मासूम बच्चे अपनी मां के इंतजार में बिलख रहे हैं। ऐसे में अपने सभी बच्चों को लेकर पीड़ित पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचा और उक्त मामले में अपनी पत्नी सहित उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अपनी पत्नी के धोखे से परेशान पीड़ित ने नकदी और जेवर वापस दिलाए जाने की मांग की। दूसरी तरफ पत्नी की बेवफाई से पति न केवल टूट चुका है बल्कि उसके मासूम बच्चे भी मां की इस क्रूरता से हताश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed