{"_id":"65cca64d2159d66af50ee2bd","slug":"mahoba-lover-and-girlfriend-commits-suicide-on-valentines-day-2024-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, सुबह पांच बजे मिलने का किया था वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, सुबह पांच बजे मिलने का किया था वादा
Wed, 14 Feb 2024 05:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:12 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के कनेरा गांव में वेलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुबह पांच बजे मिलने का वादा किया था लेकिन समाज के डर से प्रेमिका ने घर पर ही जहर खा लिया। जानकारी होने पर प्रेमी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दौलत सिंह का पुत्र सुरेंद्र सिंह (20) राजकीय महाविद्यालय चरखारी में बीए का छात्र था। उसका पड़ोस की ही छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार और समाज के डर से वह इस बात को छिपाए रहे। दोनों ने वेलेंटाइन-डे के दिन सुबह पांच बजे मिलने का वादा किया था। सुरेंद्र घर से खेत जाने की बात कहकर निकल गया। छात्रा जब नहीं आई तो उसने फोन किया। जिस पर छात्रा ने जहर खाने की बात बताई। तब युवक ने भी जहर खा लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सुरेंद्र को पुलिया के पास तड़पता देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लाने लगे। तब उसने छात्रा के भी जहर खाने की बात बताई। छात्रा अपने मकान की छत पर अचेत पड़ी थी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी लाया गया। जहां सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि छात्रा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है लेकिन बेटी ने कभी इस प्रकार की चर्चा परिजनों से नहीं की। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता गंगवार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का है। दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।