फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Kand: Teams sent to Rajasthan and Gujarat for arrest of former SP Manilal Patidar

महोबा कांड: पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान और गुजरात भेजी गईं टीमें

Fri, 02 Oct 2020 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Oct 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Mahoba Kand: Teams sent to Rajasthan and Gujarat for arrest of former SP Manilal Patidar
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala
चित्रकूट धाम मंडल रेंज बांदा के आईजी के. सत्यनारायण ने इंद्रकांत मामले में गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की गईं हैं। आईजी रेंज बांदा ने दो टीमें तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार के लिए राजस्थान के उदयपुर और गुजरात भेज दी गईं हैं।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि जल्द ही पूर्व एसपी की गिरफ्तारी की जाएगी। आईजी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राजस्थान में पूर्व एसपी के घर पर और गुजरात में पूर्व एसपी की ससुराल में दबिश दी जाएगी। आईजी ने बताया कि जल्द ही मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


इसी तरह पूर्व एसओ देेवेंद्र शुक्ला और निलंबित सिपाही अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें उत्तरप्रदेश के इटावा, औरेया, मथुरा सहित विभिन्न जिलों में दबिश दे रही है। जिससे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जान बचाए इधर से उधर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। जो उनके गृहनगर के अलावा रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ कालू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed