फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: High tension wire broke and fell on rickshaw, mother and son died due to electric shock

Mahoba: रिक्शे में टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, नातिन झुलसी

Mon, 30 Jun 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 09:30 PM IST
सार

Mahoba News: जामुन तोड़ते समय पास में खड़े रिक्शे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। रिक्शा में करंट दौड़ने से एक-दूसरे को बचाने में मां-बेटे की जान चली गई।

विज्ञापन
Mahoba: High tension wire broke and fell on rickshaw, mother and son died due to electric shock
मृतक राकेश (फाइल फोटो) व अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के कुम्हड़ौरा गांव में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। दरवाजे पर लगे पेड़ से जामुन तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन का तार रिक्शा में टूटकर गिरा। रिक्शा में करंट दौड़ने से नातिन चपेट में आई। बचाने में मां-बेटे की जान चली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुम्हड़ौरा निवासी राजरानी (70) अपने बेटे राकेश (32) व नातिन चेतना (12) के साथ घर के दरवाजे पर लगे जामुन के पेड़ से फल तोड़ रही थी। इसी दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर पास में खड़े रिक्शे के ऊपर गिर गया। जामुन बीनने के दौरान नातिन रिक्शे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। यह देख राजरानी उसे बचाने दौड़ी और नातिन को खींचकर अलग किया तो वह चिपक गई। तब बेटा मां को बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि नातिन चेतना का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनोंं का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सभी एक-दूसरे को संभालते नजर आए। मां-बेटे की एक साथ मौत से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार पेड़ोंं और मकानों के ऊपर से निकले हैं। लाइनें जर्जर होने से आएदिन टूटकर गिर रहीं हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed