{"_id":"63e2090126abd61263545c3e","slug":"mahoba-groom-cousin-died-due-to-excessive-drinking-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: बरात में गए दूल्हे के चचेरे भाई की अधिक शराब पीने से मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: बरात में गए दूल्हे के चचेरे भाई की अधिक शराब पीने से मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां
Tue, 07 Feb 2023 01:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक बृजभान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में चचेरे भाई की बरात में गए युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल के बीच विदाई की रस्म अदा की गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना खन्ना के मवईखुर्द गांव निवासी कल्लू प्रजापति के पुत्र नीरज की सोमवार रात शादी थी।
विज्ञापन
बरात कस्बा खरेला के एक गेस्ट हाउस में गई थी। बरात में नीरज का चचेरा भाई बृजभान (32) भी गया था। रात को बरात घूमने के दौरान नीरज ने अधिक शराब पी और डांस करता रहा। टीका-जयमाल के बाद सुबह बृजभान बरात की खड़ी गाड़ियों के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना वर और वधू पक्ष में पहुंचने से मातम छा गया। इसी बीच दुल्हन की विदाई की गई। पूरी रात जिस शादीघर में खुशियों का माहौल था। दूल्हे की चचेरे भाई की मौत से वहां रोना-पीटना मचा रहा। मृतक के पिता स्वामी प्रसाद ने बताया कि बरात में अधिक शराब पीने से बेटे की हालत बिगड़ी और जान चली गई। घटना से मृतक की पत्नी सुमन व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन