{"_id":"63722846ba57d4262f604903","slug":"mahoba-girlfriend-refused-to-talk-boy-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: प्रेमिका ने बात करने से किया इनकार, युवक ने जहर खाकर दी जान, लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: प्रेमिका ने बात करने से किया इनकार, युवक ने जहर खाकर दी जान, लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
Mon, 14 Nov 2022 05:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक कृष्ण कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा में प्रेमिका के फोन पर बात करने से मना करने से आहत युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दाऊपुरा निवासी कृष्ण कुमार कुशवाहा (20) का एक गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शाम को युवक ने प्रेमिका को फोन लगाया। बातचीत होने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तब प्रेमिका ने फोन पर बात करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक ने घर पर जहर खा लिया।
विज्ञापन
देर शाम खेतों से घर लौटे परिजनों ने जब युवक को अचेत अवस्था में देखा तो उसे जिला अस्पताल लाए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे छतरपुर ले गए। जहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवस्वरूप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। युवक की मौत मध्यप्रदेश में होने के चलते वहां पोस्टमार्टम हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन