{"_id":"6671829d6d1adc467207ce25","slug":"mahoba-father-dies-after-falling-into-a-well-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: दामाद के निधन के बाद बेटी की ससुराल में रह रहे पिता की कुएं में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: दामाद के निधन के बाद बेटी की ससुराल में रह रहे पिता की कुएं में गिरकर मौत
Tue, 18 Jun 2024 06:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:23 PM IST
सार
Mahoba News: बेटी की ससुराल में रह रहे पिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी की ससुराल में रह रहे वृद्ध पिता की पानी भरते समय कुएं में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। वृद्ध अपने दामाद के निधन के बाद बेटी के साथ पांच साल से ससुराल में ही रहते थे। थाना अजनर के थुरट गांव निवासी हिर्रा (78) ने अपनी बेटी कमलेश कुमारी की शादी थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी तारापत से की थी।
आठ साल पहले उसके दामाद की मौत हो गई थी। बेटी के ससुराल में अकेले रहने पर करीब पांच साल से पिता उसके साथ रह रहे थे। बेटी के अनुसार सोमवार की रात पिता घर के पास स्थित कुएं से पानी भरने गए थे। तभी पैर फिसलने से कुएं में गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। तब कुएं में देखा तो शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव थुरट ले गए।