फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Election Result 2022 Mahoba Vidhan Sabha Chunav live Vote Counting News In Hindi

UP Election Result: महोबा सदर से राकेश, चरखारी से बृजभूषण फिर जीते, लगातार दूसरी बार भाजपा के खाते में गईं दोनों सीटें

Thu, 10 Mar 2022 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Mar 2022 11:00 PM IST
सार

यूपी में मतगणना शुरू होने के साथ ही जिले की दोनों सीटों पर पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। जिससे भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर तो सपा, बसपा समेत अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं में मायूसी का माहौल दिखाई दे रहा है।  

विज्ञापन
Mahoba Election Result 2022 Mahoba Vidhan Sabha Chunav live Vote Counting News In Hindi
बुलडोजर जिंदाबाद के नारे लगाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने फिर जीत हासिल की है। गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना का शाम को जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, भाजपा समर्थक खुशी से झूम उठे। प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा समर्थकों ने बुलडोजर लेकर डीजे की धुन पर जश्न मनाया।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रेक्षक डॉ. एम माथिवनन व टीएस राजशेखर और जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार की मौजूदगी में कंट्रोल रूम खोलकर कड़ी सुरक्षा में ईवीएम टेबल पर लाईं गईं। सदर सीट की मतगणना 26 राउंड और चरखारी सीट की मतगणना 31 राउंड में हुई।
विज्ञापन


दोपहर में मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा और जन अधिकार पार्टी ने मतगणना का बहिष्कार किया और आरओ को ज्ञापन सौंपा। शाम को दोनों सीटों के परिणाम जारी किए गए। महोबा से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के मनोज तिवारी को 43,399 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी को 93,997 मत मिले। चरखारी सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने सपा के रामजीवन यादव को 41,881 मतों से हराकर जीत दर्ज की। भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर सिटिंग विधायकों को टिकट दिया था। दोनों विधायकों ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर कब्जा बरकरार रखा। शाम को परिणाम आने के बाद भाजपाई जीत के जश्न में डूब गए। भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर मतगणना स्थल के समीप पहुंचे और जीत की खुशी मनाईं। कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

दोनों सीटों पर दिखा मोदी-योगी फैक्टर
दोनों विधानसभा सीटों पर मोदी-योगी फैक्टर साफ नजर आया। जिले के मतदाता कराए गए विकास कार्यों, दो बार राशन व अन्य योजनाओं से खुश दिखे। यहीं वजह रही कि महोबा व चरखारी सीट से भाजपा प्रत्याशी 41 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के बाद से ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय नजर आ रही थी।

मतगणना स्थल की ड्रोन से हुई निगरानी 
जिला प्रशासन ने सकुशल मतगणना संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की थी। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की घटना की निगरानी के ड्रोन से निगरानी की गई। मतगणना शुरू होने से पहले ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। एसपी सुधा सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। 

सदर विधानसभा सीट
प्रत्याशी               पार्टी                        मिले मत 

राकेश गोस्वामी   भाजपा                    93,997
मनोज तिवारी     सपा                       50,598 
संजय साहू          बसपा                      38,204 
सागर सिंह          कांग्रेस                      9,380 

चरखारी विधानसभा सीट
बृजभूषण राजपूत         भाजपा              102051  
रामजीवन यादव           सपा                 60, 170 
विनोद राजपूत             बसपा                 41,087
निर्दोष दीक्षित              कांग्रेस                 7,187 

इनको भी मिले वोट
सदर सीट से बहुजन मुक्ति मोर्चा के एहसान सौदागर को 961, भारतीय चेतना शक्ति के कमलेश कुमार को 1102, जन अधिकार पार्टी के कुलदीप कुशवाहा को 4556, आजाद समाज के देवप्रताप सिंह को  694, आप के महेश कुमार को 649, निर्दलीय अनिल कुमार को 841, अनिल सिंह को 432, अर्जुन कुमार को 555, देवराज को 843 और महेश को 1145 वोट मिले। चरखारी सीट पर राइट टू रिकाल के कुंवर लाल को 1058, आप के प्रेमनरायन को 1245, जन अधिकार के संतोष सिंह को 5074, निर्दलीय अनिल कुमार सिंह गौर को 1977 और भुवनेंद्र नरायण सिंह को 973 वोट मिले।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed