फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Case of fraud of Rs 1.72 crore filed against then bank manager

Mahoba: तत्कालीन बैंक प्रबंधक पर 1.72 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 29 Aug 2024 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 09:10 PM IST
सार

महोबा जिले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक पर वर्तमान प्रबंधक ने 1.72 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जांच में सामने आया कि अलग-अलग तिथियों में अन्य खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई।

विज्ञापन
Mahoba: Case of fraud of Rs 1.72 crore filed against then bank manager
कबरई थाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कस्बा कबरई की इंडियन बैंक शाखा में ग्राहकों से लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। तत्कालीन बैंक प्रबंधक ने ग्राहकों के खातों से अन्य खातों में धनराशि स्थानांतरित कर दी। 1.72 करोड़ की हेराफेरी के मामले में वर्तमान बैंक प्रबंधक ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंडियन बैंक शाखा कबरई के प्रबंधक प्रशांत मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून को कॉर्पोरेट कार्यालय से अलर्ट मिला कि कबरई शाखा में धन का दुरुपयोग व हेराफेरी की गई है। शुरूआती जांच में पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार निगम ने ग्राहकों की सहमति के बिना ऋण खाते खोले। कांति, सुशीला साहू और मंगलीप्रसाद के नाम यह खाते खोले गए। इसके अलावा 29 ग्राहकों के खातों से एक करोड़ 11 लाख 87 हजार की धनराशि अन्य लोगों के खातों में स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन

साथ ही तत्कालीन शाखा प्रभारी ने अपने एचडीएफसी व एसबीआई खाते में सात ट्रांजेक्शन में 57 लाख रुपये की धनराशि डाली। यह धनराशि बिना वाउचर तैयार किए स्थानांतरित की गई। 1.72 करोड़ की हेराफेरी उजागर होने पर वर्तमान प्रबंधक ने थाना कबरई में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्कालीन प्रबंधक अमित कुमार निगम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed