फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Case: Non-bailable warrant issued against former SP Manilal, ex-SO and constable

महोबा: पूर्व एसपी मणिलाल, बर्खास्त पूर्व एसओ और सिपाही के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी

Thu, 15 Oct 2020 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mahoba Case: Non-bailable warrant issued against former SP Manilal, ex-SO and constable
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद तत्कालीन एसपी सहित अन्य आरोपियों के न्यायालय में उपस्थित न होने पर न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट संख्या 09 लखनऊ ने पूर्व निलंबित एसपी समेत तीनों अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इंद्रकांत त्रिपाठी द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और तत्कालीन एसओ कबरई देवेंद्र शुक्ला के खिलाफ वीडियो वायरल कर छह लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया था। वायरल वीडियो में हत्या कराए जाने की भी बात कही थी।
विज्ञापन


आठ सितंबर को क्रशर कारोबारी को गोली लगने के बाद 13 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। शासन ने तत्कालीन एसपी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद एसओ कबरई देवेंद्र शुक्ला को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी टीम ने अपनी जांच में पूर्व एसपी से सिपाही अरुण यादव के तार जुड़े होने और लेनदेन की व्यवस्था में सिपाही के शामिल होने पर आईजी के. सत्यनारायण ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद तीनों का मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट लखनऊ में मामला पहुंचने के बाद भी तीनों के हाजिर न होने पर गुरुवार को न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ ने निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार, पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला और निलंबित सिपाही अरुण यादव के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया है। इसकी पुष्टि एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed