फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: bike riding cousins died due to Scorpio collision

Mahoba: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आईं चोटें

Thu, 23 Feb 2023 01:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Feb 2023 01:54 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Mahoba: bike riding cousins died due to Scorpio collision
राजेश व ओमप्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा में अटघार-इचौली मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ममेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। बाइक सवार हेमलेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दोनों की जान चली गई।

विज्ञापन


थाना खन्ना के बरभौली गांव निवासी राजेश कुशवाहा (38) बुधवार की शाम चचेरे भाई टेरा उर्फ ओमप्रकाश (42) के साथ बाइक से ममेरे भाई कल्याण सिंह की शादी में शामिल होने अकबई गांव जा रहा था। तभी अटघार-इचौली मार्ग पर नहर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक ओमप्रकाश के पिता श्यामसुंदर ने बताया कि दोनों चचेरे भाई मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों चचेरे भाई करहइया निवासी ममेरे भाई कल्याण सिंह की बरात में अकबई जा रहे थे। रास्ते में हादसा होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक साथ दो मौतों से वर व वधू पक्ष में रोना-पीटना मचा रहा। गमगीन माहौल के बीच शादी की रस्में और विदाई कराई गई। थानाध्यक्ष उमेश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed