फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Bees attack during checking, six people including the inspector injured

Mahoba: चेकिंग दौरान मधुमक्खियों का हमला, दरोगा समेत छह घायल, लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Bees attack during checking, six people including the inspector injured
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला
मधुमक्खियों के हमले में दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। यह सभी लोग छतरपुर रोड पर श्रीनगर थाने के सामने प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक रहे थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर थाने के सामने पुलिस प्रशासन प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को रुकवा रहा था। इससे वहां श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से थाना श्रीनगर में तैनात दरोगा दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, राजस्थान के मनवार निवासी जयश्री, प्रेमनारायण, भोपाल निवासी पिंकी मेहरा, लेखराम समेत छह लोग घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed