{"_id":"62716c8766fa2c143a6a2063","slug":"mahoba-assistant-information-officer-made-indecent-remarks-on-parashuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: सहायक सूचना अधिकारी ने परशुराम पर की अभद्र टिप्पणी, हिंदू संगठनों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: सहायक सूचना अधिकारी ने परशुराम पर की अभद्र टिप्पणी, हिंदू संगठनों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग
Tue, 03 May 2022 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम पर की अभद्र टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
सहायक सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की। किसी सरकारी अधिकारी की ओर से इस तरह की टिप्पणी पर हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। उन्होंने मामले की सूचना जिला प्रशासन व पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कुछ लोगों ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी। यह सहायक सूचना अधिकारी की थी। इस पोस्ट के बाद ब्राह्मण एकता परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष आदर्श तिवारी, रामनवमी उत्सव समिति के संयोजक नीरज रावत, बजरंग दल के पूर्व जिला प्रभारी सत्येंद्र प्रताप आदि ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सहायक सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव का कहना है कि फेसबुक पर एक पोस्ट चल रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने उसे शेयर कर दिया था। कुछ लोगों के फोन आने पर उन्होंने तत्काल पोस्ट डिलीट कर दी थी। उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। इस पर डीएम मनोज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। किसी को भी इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।