{"_id":"67339006ff3a5176cd0ade44","slug":"mahoba-an-old-farmer-troubled-by-debt-died-of-shock-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान की सदमे से मौत, खरीफ सीजन में उड़द-तिल की फसल भी हो गई थी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान की सदमे से मौत, खरीफ सीजन में उड़द-तिल की फसल भी हो गई थी बर्बाद
Tue, 12 Nov 2024 10:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खरेला थाना खरेला के पाठा गांव में फसल बर्बाद होने और कर्ज अदायगी की चिंता में किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान पर केसीसी और ट्रैक्टर का कर्ज था। पाठा निवासी नारायण सिंह (70) तीस बीघा भूमि में खेती-किसानी करते थे। खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद वह रबी सीजन की फसल की बोआई की तैयारी में जुटे थे। सोमवार की शाम वह खेत से घर वापस लौटे, तभी अचानक हालत बिगड़ने से अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे हेमराज ने बताया कि पिता ने पांच साल पहले इंडियन बैंक से चार लाख रुपये का केसीसी बनवाया था। एक साल पहले बैंक से कर्ज लेकर ट्रैक्टर लिया था। दोनों का कर्ज न चुका पाने से वह चिंतित रहते थे। खरीफ के सीजन में खेत में बोई गई उड़द व तिल की फसल भी बर्बाद हो गई थी। कर्ज अदायगी की चिंता में सदमे से पिता की जान चली गई। उधर, एसडीएम चरखारी डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को भेजकर हकीकत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
