{"_id":"65f05ff4a9937542190e44bf","slug":"mahoba-after-a-dispute-over-phone-with-his-fiancee-young-man-committed-suicide-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
Tue, 12 Mar 2024 07:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:32 PM IST
सार
यूपी के महोबा में युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले के चरखारी में शादी तय होने के बाद मंगेतर से फोन पर बातचीत के दौरान कहासुनी होने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कस्बा चरखारी के रामनगर निवासी वंशीधर अहिरवार का इकलौता बेटा जय सिंह (22) महोबा शहर के साईं इंटर कॉलेज से बीएड कर रहा था।
विज्ञापन
उसने पिछले दिनों आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा भी दी थी। जय सिंह की शादी भी तय हो गई थी, लेकिन अभी विवाह की तिथि तय नहीं हुई थी। दो दिन पहले माता-पिता रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। सोमवार की रात युवक ने घर पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
देर रात पड़ोस के एक युवक के पास मृतक की मंगेतर का फोन आया। मंगेतर ने बताया कि जय सिंह फांसी लगाने की बात कर रहा है। जाकर देख लो। जब युवक जय सिंह के घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल मृतक के परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन