{"_id":"67702ee20ae5bbbada0a3c41","slug":"mahoba-accusation-of-rape-and-murder-of-a-woman-family-members-blocked-the-road-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाया जाम
Sat, 28 Dec 2024 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:36 PM IST
सार
Mahoba News: महिला का शव कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन
सुभाष चौकी के पास जाम लगाए लोगों को समझातीं अपर एसपी वंदना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के एक मोहल्ले में महिला का शव कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पड़ोस के ही दो लोगों पर दुष्कर्म, लूटपाट व हत्या का आरोप लगाते हुए सुभाष चौक के पास शव रखकर जाम लगा दिया। शहर के एक मोहल्ले में 36 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार को मकान के कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे परिजन व मोहल्लेवासी सुभाष चौक के पास पहुंचे और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतका के पति ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके घर आए। बेटा जब घर पहुंचा तो आरोपी हाथ में एक बैग लेकर बाहर निकल रहे थे। अंदर पत्नी का शव फंदे पर लटका था और मोबाइल पास में पड़ा था। पति ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म व हत्या के बाद आरोपी घर पर रखे 90 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर ले गए। अपर एसपी वंदना सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचीं और परिजनों व मोहल्लेवासियों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन