फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident The car collided with a tree due to driver dozing off couple died and two others injured

Mahoba Accident: चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकराई, दंपती की मौत और दो अन्य गंभीर घायल, झांसी रेफर

Wed, 04 Jun 2025 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Mahoba Accident The car collided with a tree due to driver dozing off couple died and two others injured
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर कैमाहा के पास बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी चार लोग परिवार समेत चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन करने गए थे। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे कार सवार वापस घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर कैमाहा के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सतीश खरे (50) और उसकी पत्नी रश्मि खरे (45) की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

घायलों को झांसी रेफर किया
वहीं, रमाकांत श्रीवास्तव और उसकी पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed