{"_id":"6a3c0006801b8d554c033de9","slug":"mahoba-33-kv-transformer-box-blown-out-by-storm-power-supply-to-24-villages-disrupted-for-12-hours-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: आंधी से 33 केवी का बॉक्स फुंका, 12 घंटे ठप रही 24 गांवों की बिजली,भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: आंधी से 33 केवी का बॉक्स फुंका, 12 घंटे ठप रही 24 गांवों की बिजली,भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में कटी रात
Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खन्ना ब्लॉक कबरई के कस्बा खन्ना में मंगलवार की रात आई तेज आंधी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। तेज हवाओं के बीच 33 केवी का बॉक्स फुंक गया। इससे क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। बिजली न आने से अंधेरा पसरा रहा। बुधवार की दोपहर आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ ही मंगलवार की रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। तेज आंधी के दौरान फाल्ट होने से चिचारा पावर हाउस में 33 केवी बॉक्स के फुंक गया। ऐसे में पावर हाउस से जुड़े खन्ना, बरभौली, बहिंगा, सिरसी खुर्द, गुढ़ा, रतवा, कहरा समेत 24 से अधिक गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे।

भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। भीषण गर्मी होने से कई ग्रामीण घर से निकलकर अपने खेत खलिहानों में पहुंच गए। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे बॉक्स का फाल्ट दुरुस्त करने का काम शुरू किया। बुधवार की दोपहर 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ा। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता संतोष चौधरी का कहना कि तेज आंधी आने से बॉक्स में फाल्ट हो गया था। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।