फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: 24 hours after husband committed suicide, wife died due to snake bite

UP: पति के आत्महत्या करने के 24 घंटे बाद पत्नी की सांप के डसने से मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 01 Aug 2024 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Aug 2024 06:37 PM IST
सार

Mahoba News: थाना श्रीनगर के बिलखी गांव में पति की मौत के बाद पत्नी की सर्पदंश से जान चली गई। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ होगा।

विज्ञापन
Mahoba: 24 hours after husband committed suicide, wife died due to snake bite
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के बिलखी गांव में पति के आत्महत्या करने के 24 घंटे बाद पत्नी की भी सांप के डसने से मौत हो गई। बहू-बेटे की मौत से सदमे में आई मां अचेत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार की शाम एक साथ दो अर्थियां उठने से हर किसी की आंखें नम हो गईं। बिलखी निवासी देशराज अहिरवार की शादी दो माह पहले दुर्गा (21) के साथ हुई थी।
विज्ञापन


30 जुलाई की रात देशराज ने मकान के कमरे में फंदे लगाकर जान दे दी थी। पिता धनीराम ने मूंगफली की फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। बुधवार रात मृतक की पत्नी दुर्गा घर पर थी। तभी उसे किसी सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर बेटे के बाद बहू की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेटीबाई दहाड़े मारकर रोते हुए कई बार अचेत हो गई। तब परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले गए। जहां इलाज चल रहा है। दोपहर बाद पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचे तो चारों और मातम छा गया। एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed