{"_id":"61ed550428468c0b49734332","slug":"mahoba-1-80-lakh-found-in-checking-preparations-were-made-to-spend-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: चेकिंग में मिले 1.80 लाख, चुनाव में खपाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: चेकिंग में मिले 1.80 लाख, चुनाव में खपाने की थी तैयारी
Sun, 23 Jan 2022 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jan 2022 07:38 PM IST
सार
सघन चेकिंग के दौरान नौगांव मध्य प्रदेश की ओर से बिना नंबर अंकित एक ब्लैक स्कॉर्पियों आ रही थी। गाड़ी से 1 लाख 80 हजार 700 रुपये बरामद किया गया। जिसका गाड़ी में सवार लोग कोई भी लेखा-जोखा नहीं दे सके। जिसके बाद उड़नदस्ता टीमने इस धनराशि को कोषागार में जमा करा दिया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़े गए 1.80 लाख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर (महोबा)। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने को लेकर पुलिस अफसरों ने कमर कस ली है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बॉर्डर कैमाहा में उड़नदस्ता एवं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब नकदी आदि की बराबरी के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
रविवार को उड़नदस्ता प्रभारी वाणिज्य कर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं श्रीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार सघन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान नौगांव मध्य प्रदेश की ओर से बिना नंबर अंकित एक ब्लैक स्कॉर्पियों आ रही थी। गाड़ी की तलाशी के दौरान 1 लाख 80 हजार 700 रुपये बरामद किया गया। वहीं गाड़ी में सवार लोग इस धनराशि का कोई भी लेखा-जोखा नहीं दे सके। जिसके बाद उड़नदस्ता टीम थाने आई और लिखा पढ़ी करने के बाद इस धनराशि को कोषागार में जमा कराया।
गाड़ी मालिक रविंद्र द्विवेदी ग्राम उतरौला थाना चाकघाट जिला रीवा मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धनराशि का लेखा-जोखा मांगा गया और कहां से कहां जा रहे थे यह भी पूछा गया लेकिन कई बार गलत जवाब दिए गए। इसके चलते संदेह हो गया और रकम को जप्त कर लिया गया। उन्होंने संभावना जताई कि चुनाव में इसका उपयोग किया जाना था।