फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने दिए सफलता के ये 10 टिप्स

Wed, 09 Jan 2019 11:47 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Jan 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra's 10 Tips to Success
आनंद महिंद्रा
आईआईटी कानपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रथम और द्वितीय वर्ष के आईआईटीयंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में सफल होने के लिए इंसान को खुद की क्षमता परखनी चाहिए। आनंद महिंद्रा ने छात्रों से उद्यमिता की तरफ बढ़ने को कहा। 

 
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra's 10 Tips to Success
आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ने कहा कि अगर आपने परिवार के दबाव में आकर जेईई की तैयारी की है और आईआईटी में दाखिला लिया है तो अभी भी समय है। आप अपने परिजनों को समझाकर इसे छोड़कर वह करने की कोशिश करें जिसमें आपका मन लगता हो।
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra's 10 Tips to Success
आनंद महिंद्रा
तभी आप ऊंचाइयों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि इनोवेटिव आइडिया को आज पूरी दुनिया तवज्जो दे रही है। देश और विदेश में तमाम स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। यह एक शानदार पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra's 10 Tips to Success
आनंद महिंद्रा
इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। नए सोच के साथ जब युवा काम करता है तो उसका परिणाम बेहद सकारात्मक होता है। इस दौरान इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के लोकल चैप्टर के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra's 10 Tips to Success
आनंद महिंद्रा
फेल होना बुरी बात नहीं
आनंद महिंद्रा ने जिंदगी में फेल होने के मायने भी बताए। कहा कि फेल होना कोई बुरी बात नहीं है। इससे इंसान काफी कुछ सीख सकता है जो उसे उस मुकाम तक पहुंचाने में मददगार होगा जहां हमेशा पास होने वाला भी नहीं पहुंच सकता है। महिंद्रा ने खुद के जीवन से जुड़ीं कई रोचक बातें भी साझा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed