फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   maheshwari mahila orgenaization

माहेश्वरी महिला संगठन के नाम दो गोल्डन बुक रिकॉर्ड

Fri, 29 May 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
maheshwari mahila orgenaization
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन ने लॉकडाउन में दो गोल्डन बुक रिकॉर्डों पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्राणी मंजू बांगड़ ने बताया कि संगठन की ओर से 25 मई को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला कर्मयोग आयोजित की गई थी। इसमें 1000 महिलाओं को एक साथ प्रशिक्षण देकर पहला गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने बड़े स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया हो। इस कार्यशाला में महिलाओं को व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए गए थे।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने गुरुवार को ऑनलाइन मीटिंग के जरिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट संगठन की अध्यक्ष आशा माहेश्वरी व महामंत्री मंजू बांगड़ को दिया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बच्चों के लिए ऑनलाइन संस्कार वाटिका पाठशाला 6 से 20 मई तक संस्था की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें 8 से 15 वर्ष तक के बच्चों को भारतीय संस्कारों से परिचित कराया गया था।
विज्ञापन

15 दिनों तक चली इस कार्यशाला में राष्ट्रीय बाल एवं किशोरी विकास समिति की प्रभारी निर्मला व गीता परिवार की ओर से बच्चों को योग, प्राणायाम, संस्कृत के श्लोक और प्रेरक कहानियां आदि सिखाई गईं। इस कार्यशाला में 17 देशों के करीब 35,000 बच्चों ने भाग लिया था। यह कार्यशाला पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हुई थी। इस कारण इसने भी विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस कार्यशाला को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed