फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahendra Nagar's alternative route was washed away due to strong flow in the drain.

Kanpur News: नाले में तेज बहाव होने से बह गया महेंद्र नगर का वैकल्पिक रास्ता

Wed, 12 Aug 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Nagar's alternative route was washed away due to strong flow in the drain.
रसूलाबाद। सियारी नाले में पानी का तेज बहाव होने से महेंद्र नगर में बनाया गया वैकल्पिक रास्ता बह गया। सड़क कटाव से 20 गांवों की करीब 60 हजार आबादी को 10 किमी चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सियारी नाला में पानी का तेज बहाव होता है। पुराना पुल जर्जर होने पर उसे तोड़ दिया गया। नजदीक ही दूसरा चौड़ा और ऊंचा पुल (लघु सेतु) बनाया जा रहा है। ठेकेदार ने वैकल्पिक तौर पर पैदल, साइकिल व बाइक सवारों की आवाजाही के लिए तोड़े गए पुराने पुल के स्थान पर सीमेंटेड पाइप डालकर ऊपर मिट्टी का भराव कराकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था। इधर कई दिन से हो रही बारिश से सियारी नाला उफना गया है। तेज बहाव में बनाया गया वैकल्पिक रास्ता बह गया।
विज्ञापन

अब सड़क पर चौड़ा कटाव ही नजर आ रहा है। इससे महेंद्र नगर सेक्टर नंबर दो, सेक्टर नंबर चार ताजपुर, तरसौली, शंकरपुर, जीता का पुरवा, भीमसेन पुरवा, कल्ला का पुरवा, सुजानपुर और बखरिया समेत करीब बीस गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निखिल, दीवान, रंजीत, मधु, सुशील, राहुल, विश्वजीत, प्रकाश, सुमित्रा और शोभा आदि ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग से खेती के लिए बीज, खाद और अन्य जरूरी सामान लेकर आते थे। यहां से तहसील और जिला मुख्यालय की आवाजाही होती थी। लेकिन अब भवनपुर से तरसौली होकर 10 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वैकल्पिक रास्ता दुरुस्त कराने की मांग एसडीएम रसूलाबाद से की है। एसडीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि बहाव में कटे वैकल्पिक रास्ते को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed