फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maharajpur road accident, Five women crossing the highway were hit by a car, four dead

संग-संग छोड़ी दुनिया: सड़क पार करते समय पकड़े थे हाथ, आगे-पीछे होंती तो बच जाती जान, पढ़ें चार मौतों की दांस्ता

Wed, 22 May 2024 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 May 2024 09:19 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर मोड़ के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पार कर रहीं एक परिवार की पांच महिलाओं को तेज रफ्तार डग्गामार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की पत्नी समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। घायल युवती का हैलट में इलाज चल रहा है। मरने वालों में दो सगी बहनें और मां-बेटी शामिल हैं।

विज्ञापन
Maharajpur road accident, Five women crossing the highway were hit by a car, four dead
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एक दूसरे का हाथ पकड़कर जल्द कानपुर-प्रयायराज हाईवे पार करने की कोशिश में मंगलवार शाम महाराजपुर स्थित हाथीपुर मोड़ पर दो ननद अपनी भौजाई समेत चार महिलाएं एक साथ दुनिया छोड़ गईं। सड़क पार कर रही ननद-भौजाई समेत पांचों महिलाओं को ये उम्मीद नहीं रही होगी कि उनके एक साथ सड़क पार करने पर भी फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन का चालक ब्रेक नहीं लगाएगा। मरने वालों में हाथीपुर की रहने वाली सरिता के परिजनों का कहना था कि वह अक्सर कहती भी थीं कि ज्यादा लोगों को देख वाहन चालक खुद ही रफ्तार धीमी कर लेती हैं। शायद यही वजह है कि एक दूजे का हाथ पकड़कर एक साथ सड़क पार करने की कोशिश में सभी एकसाथ कार की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि लगातार गुजर रहीं तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से सभी महिलाएं सड़क किनारे कुछ देर खड़ी रहीं। जब ट्रैफिक कुछ कम हुआ तो सभी ने एक साथ सड़क पार करने की कोशिश की। कानपुर-फतेहपुर लेन को पार कर जैसे ही उन्होंने फतेहपुर-कानपुर लेन पर दो कदम बढ़ाए, फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने सभी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पूनम की बेटी दिव्या, ननद व ज्योति पांडेय उछलकर दूर जा गिरीं जबकि पूनम और सरिता गाड़ी के पहिये की चपेट में आ गईं। राजेंद्र ने कहा कि अगर महिलाएं आगे पीछे होती तो शायद जानें बच जातीं।

विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
हादसे में चार महिलाओं की मौत और एक युवती के घायल होने की खबर पाकर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कांशीराम हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां गुस्साए परिजनों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और हाथीपुर मोड़ स्थित घटनास्थल पर अंडर पास का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर हो-हल्ला और नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों को किसी तरह समझाया। वहीं, हादसे की सूचना पर अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजाराम पाल, भाजपा नेता राकेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता मोहम्मद अफजाल उर्फ हनीफ समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन

कार पलट कर निकाली गईं ननद-भौजाई
हादसे के दौरान सरिता और उनकी ननद पूनम कार के पहिये के नीचे फंस गईं। कार के साथ सड़क पर दोनों रगड़ती चली गई। वहां कार चालक गाड़ी को किनारे खड़ी करके भाग निकला। ननद-भौजाई को कार के पहियों में फंसा देख लोग दौड़े। लोगों ने कार को पलट दिया। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन

एक का पति शिक्षक, तो तीन के व्यापारी
हादसे में जान गंवाने वाली चार में तीन महिलाओं के पति व्यापार करते हैं, जबकि एक के पति सरकारी स्कूल में शिक्षक है। परिजनों के मुताबिक सरिता के पति जितेंद्र द्विवेदी के घर पर ही आटा चक्की और कोल्हू है। दिव्या के पति मयंक अवस्थी और पूनम के पति विजय कुमार पांडेय व्यापार करते हैं। ज्योति तिवारी के पति रोहित बेसिक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते हैं। सभी के परिवार में हादसे की खबर पहुंची, तो कोहराम मच गया।

हाईवे पार करते समय डग्गामार कार ने मारी टक्कर
महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर मोड़ के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पार कर रहीं एक परिवार की पांच महिलाओं को तेज रफ्तार डग्गामार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की पत्नी समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। घायल युवती का हैलट में इलाज चल रहा है। मरने वालों में दो सगी बहनें और मां-बेटी शामिल हैं। चकेरी के श्यामनगर निवासी विजय कुमार पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय (45) कलक्टरंगज नीलवाली गली की रहने वाली विवाहित बेटी दिव्या अवस्थी (25) के साथ मंगलवार सुबह ननद सरिता देवी (50) से मिलने उनके घर महाराजपुर के हाथीपुर गांव गईं थीं।

हाथीपुर मोड़ के पास हुआ हादसा, मृतकों में मां-बेटी कानपुर निवासी
इस बीच गांव में रहने वाली सरिता की दूसरी ननद व शिक्षक रोहित की पत्नी ज्योति तिवारी (40) भी वहां पहुंच गईं। शाम करीब सात बजे पूनम बेटी दिव्या के साथ कानपुर आने के लिए निकलीं तो सरिता अपनी बेटी अपर्णा, बहन ज्योति के साथ उन्हें कानपुर आने वाले सवारी वाहन पर बैठाने के लिए चल पड़ीं। पांचों हाईवे पार करने लगीं। इसी दौरान फतेहपुर से कानपुर की तरफ आ रही तेज ईको कार ने सभी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी छिटककर सड़क पर उछलकर दूर जा गिरीं। हादसा देख मौके पर मौजूद लोग दौड़े, तो चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया।

कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश
पुलिस ने सभी घायलों को रामादेवी स्थित कांशीराम हास्पिटल पहुंचाया जहां सरिता, ज्योति, ननद पूनम और दिव्या को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अपर्णा को इलाज के लिए हैलट रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर डीसीपी पूर्वी एसके सिंह व एडीसीपी लाखन सिंह महाराजपुर, नर्वल, चकेरी, कैंट समेत कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed