फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahant Ram Vilas Vedanti Says Ram temple will be built in Ayodhya with the cooperation of all

सभी के सहयोग से बनेगा राम मंदिर, सपा-बसपा और कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया: वेदांती

Sun, 03 Nov 2019 09:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Nov 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
Mahant Ram Vilas Vedanti Says Ram temple will be built in Ayodhya with the cooperation of all
महंत रामविलास वेदांती - फोटो : अमर उजाला
सभी के सहयोग से अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। कांग्रेस-सपा-बसपा पार्टियों ने हमेशा ही राम मंदिर निर्माण का विरोध किया है। सभी की इच्छा है कि टाट से हटाकर ठाठ से रामलला को भव्य मंदिर में बिठाया जाए। हिंदू-मुस्लिम सभी आपसी सहयोग से राम मंदिर निर्माण कराएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार का पूरा सहयोग है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी मिलकर सद्भावना के साथ मंदिर का निर्माण करेंगे, ये बातें शनिवार शाम जालौन चौराहे पर राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रामविलास वेदांती ने कहीं।
विज्ञापन


पत्रकारों से राम मंदिर निर्माण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर महंत वेदांती से सवाल किए तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी को राम मंदिर विरोधी बताया। कहा कि उनके साथ-साथ सपा व बसपा ने भी विरोध किया है, जबकि भाजपा सदैव मंदिर निर्माण के पक्ष में रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटाने के सवाल पर कहा कि विश्व के 56 देशों के मुस्लिम देशों ने धारा 370 हटाने का समर्थन किया है। जम्मू कश्मीर मसले पर कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी दलों का भाजपा को समर्थन मिला। कहा कि पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर की आजादी का दिन था। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की इच्छा पूरी हुई है। उन्होंने बाबरी मस्जिद के सवाल पर कहा कि अयोध्या में मस्जिद नहीं थी, जो तोड़ा गया है वह मंदिर का खंडहर था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नासा के उपग्रह ने देखकर बताया कि जहां रामलला विराजमान हैं, उसके नीचे शंकर भगवान का मंदिर है। 

शिवलिंग विराजमान है, नटराज की मूर्ति विराजमान है। तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट की ओर से रामलला के विराजमान वाले स्थान की खुदाई कराई गई तो नीचे हनुमान समेत देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलीं। कहा कि बाबर कभी अयोध्या गया ही नहीं। 

बाबर के नाम से अयोध्या में कोई गली, मोहल्ला, थाना या किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य है ही नहीं। जबकि रामलला के नाम से वहां एक-एक तथ्य विद्यमान है। उन्होंने प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सरकार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए दी गई 67 एकड़ भूमि पर राम मंदिर का निर्माण कराए जाने की बात कही। 

वेदांती ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रामलला के पक्ष में ही निर्णय आएगा। देश के मुसलमान भी चाहते हैं कि रामलला के पक्ष में निर्णय आए। इसके लिए देश के मुसलमानों को धन्यवाद देते हैं। 

हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई मिलकर भारत के वैभव को आगे बढ़ाने का काम करेंगे, जैसा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सबका साथ-सबका विकास। कहा कि एक महात्मा गांधी ने देश आजाद कराया था, तो भाजपा की अगुवाई में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांप्रदायिक सद्भावना के साथ सभी एक होकर देश में रामलला के मंदिर का निर्माण करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed