{"_id":"5e20885d8ebc3e708142444b","slug":"mahant-arjundas-of-balaji-temple-shot-by-two-unknown-youths-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बालाजी मंदिर के महंत अर्जुनदास की गोली मारी कर हत्या, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बालाजी मंदिर के महंत अर्जुनदास की गोली मारी कर हत्या, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 16 Jan 2020 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता महंत का शिष्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में औरंगजेब द्वारा बनवाए गए ऐतिहासिक बालाजी मंदिर के महंत अर्जुनदास व उनके चालक पर गुरुवार की रात को सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट के पास स्थित मंदिर मार्ग पर ही ताबडतोड़ गोलियों की बारिश कर दी गई। जिसमें महंत के सिर पर दो गोलियां लगीं और अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसमें तीन लोग नामजद हैं।
उनके चालक आशीष तिवारी के भी हाथ में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही धर्मनगरी के साधु संत अस्पताल व बालाजी मंदिर के पास पहुंच गए हैं। डीएम एसपी समेत भारी पुलिस बल भी अस्पताल पहुंचा है। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
हमलावरों की तलाश जारी है। हमलावरों की संख्या दो बताई गई है। यह सनसनीखेज घटना गुरुवार की रात लगभग 8 बजकर 40 मिनट की बताई जा रही है। बालाजी मंदिर के महंत अर्जुनदास अपने चार पहिया वाहन से चालक आशीष तिवारी पुत्र बृजेंद्र के साथ मुख्यालय आए थे। शाम को वापसी पर अपना चार पहिया वाहन निर्मोही अखाड़ा में खडा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बाइक से दो मंदिर के महंतों से मिलने गए। रात होने पर जब वह बालाजी मंदिर लौट रहे थे तभी रामघाट के पास रामलीला मैदान पहुंचने पर अज्ञात दो युवकों ने ताबडतोड गोलियां बरसानी शुरु कर दी। दो गोलियों में एक गोली महंत के सिर पर व दूसरी चालक के हाथ पर लगी। दोनों वहीं गिर पड़े।
चालक आशीष ने बताया कि इसके बाद दो हमलावर आगे बढ़े और एक और गोली महंत के कनपटी के पास मारी फिर हवाई फायरिंग करते हुए श्मशान मार्ग की ओर भाग निकले। गोलियों की आवाज से आस पास के लोग थर्रा उठे। कुछ लोगों ने बताया कि दो युवक काली जैकेट व टोपी लगाकर बाइक से भागे हैं। उधर स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस टीम ने महंत व चालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने महंत को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक का इलाज जारी है।