{"_id":"687e9033372485c7b6038d30","slug":"mahananda-was-six-hours-late-while-north-east-express-was-four-and-a-half-hours-late-kanpur-news-c-216-1-etw1005-128399-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महानंदा छह तो नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देर से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महानंदा छह तो नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देर से पहुंची
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में पांच ट्रेनें घंटों देर से इंटावा जंक्शन पहुंचीं। इसमें सबसे अधिक महानंदा छह तो नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देर से आई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अप-डाउन में कई ट्रेनें घंटों देरी स्टेशन पर पहुंचीं। नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा देर से स्टेशन आई। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस 35 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस 25 मिनट देर से पहुंची। कई यात्री निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। यहां ट्रेनों के घंटों से देरी होने की सूचना मिलने पर उन्हें परेशान होना पड़ा। बिना आरक्षण के ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री दूसरी ट्रेनों से गंतव्य के लिए निकल गए। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले मरीजों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कुछ दैनिक व जरूरतमंद यात्री दूसरे संसाधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
आगरा मंडल के मथुरा खंड में अप-डाउन लाइन के मध्य कट कनेक्शन का कार्य किया जाना है। इसके चलते कोटा-पटना एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। यह ट्रेन इटावा जंक्शन जाती है। एक अगस्त के लिए ट्रेन को डायवर्ट किया गया। पहले यह ट्रेन भरतपुर जक्शन-मथुरा जं होते हुए आगरा कैंट आती थी। अब डायवर्ट के चलते यह ट्रेन भरतपुर जक्शन-अछनेरा होते हुए आगरा कैंट आएगी। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।