{"_id":"68e56d487f54554c2209fab3","slug":"mahananda-express-arrived-six-hours-late-leaving-passengers-distressed-kanpur-news-c-220-1-ka21001-132641-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह घंटे की देरी से पहुंची महानंदा एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह घंटे की देरी से पहुंची महानंदा एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान
Wed, 08 Oct 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर कानपुर से दिल्ली जा रही महानंद एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से रूरा स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेन संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस का रूरा स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर दो बजे का है, लेकिन यह विलंबित रही। इंतजार कर रहे यात्री पूछताछ केंद्र का चक्कर लगाते हुए ट्रेन की जानकारी करते रहे। ट्रेन छह घंटे की देरी से चलकर रात आठ बचे पहुंची। काशीपुर निवासी विनय सिंह ने बताया कि अचानक जरूरी काम से गाजियाबाद जाना पड़ रहा है। ट्रेन के देरी से आने की जानकारी होने पर शाम को चार बजे स्टेशन आए हैं। तब से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली जाने वाले ठकुरन गढ़ेवा निवासी रामचंद्र ने बताया कि वहां एक फैक्टरी में काम करते हैं। बच्चे के बीमार होने के कारण दो दिन पहले आए थे। दीपावली तक काम करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन के लेट होने से मुसीबत भरा सफर तय करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जाता है। महानंदा भी इसकी वजह से लेट हुई है।