फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि के दिन पड़ रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, भूलकर भी ना करें यह गलतियां

Tue, 06 Feb 2018 04:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
maha shivaratri Religious celebration
श‌िवल‌िंग पूजा

भगवान भोले का पर्व महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाया जाएगा। धर्म सिंधु के अनुसार शिवरात्रि सदैव अर्द्ध रात्रि को ही मानी जाती है। इस बार 12 फरवरी को रात 8:07 बजे से त्रयोदशी यानी प्रदोष लग रहा है जो 13 फरवरी को रात 10:38 बजे तक रहेगा। ऐसे में 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा। 


 

13 को मनाई जा रही है महाशिवरात्रि

maha shivaratri Religious celebration
पूजन करती मह‌िलाएं
पंडित केए दुबे पद्मेश के मुताबिक महाशिवरात्रि वाराणसी में 13 को मनाई जा रही है, जबकि अन्य स्थानों पर उदयातिथि के अनुसार 14 फरवरी को यह पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर मास के कृष्ण पक्ष में शिवरात्रि पड़ती है, लेकिन महाशिवरात्रि का पर्व साल में एक ही बार मनाया जाता है।

 

महाशिवरात्रि के दिन बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

maha shivaratri Religious celebration
श‌िवल‌िंग पर चढ़ता दूध
डा. आदित्य पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि श्रवण नक्षत्र और सिद्ध योग में होगी। इसके चलते यह सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। महाशिवरात्रि के दिन रात में पूजन और अभिषेक का महत्व होता है। धर्म सिंधु के अनुसार शिवरात्रि सदैव अर्द्ध रात्रि को ही मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर का विवाह माता पार्वती से हुआ था। इसलिए इस दिन पूजन का विधान रात में ही माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंधु के अनुसार शिव रात्रि अगर रविवार एवं मंगलवार को सर्वोत्तम है

maha shivaratri Religious celebration
श‌िवल‌िंग पूजन
निर्णय सिंधु, पुरुषार्थ चिंतामणि आदि ग्रंथ भी इस मत से सहमत है। ऐसे में उदयातिथि न होने के बावजूद शिवरात्रि 13 फरवरी को ही मानी जाएगी। इसी दिन रात 10:35 बजे प्रदोष व्रत भी पूर्ण होगा। 13 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाना धर्म के अनुसार होगा। धर्म सिंधु के अनुसार शिव रात्रि अगर रविवार या मंगलवार को होती है तो उसे सर्वोत्तम माना गया है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed