Anupam Dubey: जानलेवा हमले व गबन के मुकदमे में माफिया को बनाया आरोपी, पेशी पर विवेचक ने तामील कराया वारंट
Farrukhabad News: बुधवार को माफिया अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा में मथुरा से पेशी पर लाया गया। विवेचक ने जानलेवा हमला गबन के मुकदमे में बसपा नेता को आरोपी बनाकर वारंट तामील करवा दिया।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कचहरी में वकील पर जानलेवा हमला व गबन के मुकदमे में माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे को पुलिस ने आरोपी बनाया है। पेशी पर आए बसपा नेता को विवेचक ने वारंट तामील कराया। बसपा नेता ने इस संबंध में अपने वकीलों से बातचीत की।
वकील राजीव बाजपेई ने 26 जुलाई को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया (वर्तमान में शाहजहांपुर जेल में बंद), कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी शिव प्रताप उर्फ चीनू सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि कचहरी में उन पर जानलेवा हमला कर, अधिवक्ता निधि के करोड़ों रुपये का गबन किया गया। पुलिस व प्रशासन सहित न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ अकारण हड़ताल कर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया था। शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू सशर्त जमानत पर बाहर हैं।
बसपा नेता को आरोपी बनाकर वारंट तामील करवा दिया
बुधवार को माफिया अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा में मथुरा से पेशी पर लाया गया। विवेचक ने जानलेवा हमला गबन के मुकदमे में बसपा नेता को आरोपी बनाकर वारंट तामील करवा दिया। बसपा नेता ने अपने वकील जितेंद्र सिंह चौहान, टिल्लू अग्निहोत्री से इस संबंध में विचार विमर्श किया।