फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   madhya pradesh chief minister shivraj singh arrived hailut hospital

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे हैलट अस्पताल, साथ लाये 30 डॉक्टरों की स्पेशल टीम

Sun, 20 Nov 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh chief minister shivraj singh arrived hailut hospital
हैलट अस्पताल घायलों से मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर कानपुर के हैलट अस्पताल रेल हादसे में घायल यात्रियों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रियों की बात सुनी और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

कहा कि इस रेल हादसे की वजह पता लगाई जाएगी। दोषी को नहीं छोड़ा जायेगा। एमपी सीएम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर पुखरायां में हुए इस हादसे पर अपना दुख जताया है। सभी को मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के बेहतर उपचार के लिये जो भी मदद होगी दी जायेगी। शिवराज ने हैलट के सीएमएस और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से कहा कि जरूरत पड़े तो स्पेशल वार्ड बनाकर घायलों को बेहतर उपचार दिया जाये। एमपी के सीएम अपने साथ 30 डॉक्टरों की विशेष टीम एक मंत्री नरोत्तम मिश्रा, आईएएस अफसर चंद्रमोहन ठाकुर के नेतृत्व में आईएएस-पीसीएस और आईपीएस अफसरों की टीम लेकर आये हैं। जो यहां लगातार कैंप करेगी। सभी शव, घायलों और उनके परिजनों की देखरेख की व्यवस्था यह दल करेगा। मृतक आश्रितों को 2 लाख, गंभीर घायलों को 50 हजार और मामूली घायलों को 25 हजार दिये जाएंगे। जो लोग एमपी में इलाज कराना चाहेंगे उनको वहां पर शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिये एमपी की और टीमें आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed