फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Madhuri, Kareena water, even in the name dishonesty

माधुरी, करीना में पानी, नाम में भी बेईमानी

Sat, 21 May 2016 01:24 AM IST
amar ujala bureau
amar ujala bureau Updated Sat, 21 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Madhuri, Kareena water, even in the name dishonesty
बिठूर के फार्म हाउस से बरामद अवैध शराब से भरीं व खाली जरीकेनें। - फोटो : amarujala
कानपुर। बिठूर के एक फार्म हाउस में देशी शराब की रिफिलिंग का कारखाना पकड़ा गया है। यहां हरियाणा की देशी शराब की 1000 पेटी और रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने उपकरण मिले हैं। हजारों रैपर और ढक्कन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक फार्म हाउस में हरियाणा के ब्रांड की रिफिलिंग कर यूपी के ब्रांड में बदलने का खेल चल रहा था।  शुरुआती जांच के मुताबिक हरियाणा से देशी शराब लाकर उसमें पानी मिलाकर यूपी के ब्रांडों में बदला जा रहा था।
विज्ञापन

कल्याणपुर सीओ राजेश सिंह, बिठूर एसओ देवेश शुक्ला और मंधना चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ शुक्रवार को पान मसाला कारोबारी राजू काया के फार्म हाउस पर छापा मारा।
विज्ञापन

फार्म हाउस में कई खूबसूरत झोपड़ी बनी हुई थीं। शक के आधार पर एक झोपड़ी के नीचे बने तहखाने की तलाशी ली गई तो हरियाणा की बनी 1000 पेटी देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। तहखाने में भारी मात्रा में माधुरी, करीना और दिलबर शराब के रैपर और ढक्कन मिले। देशी शराब से भरा हुई 500 लीटर का जरीकेन, 50 खाली जरीकेन और करीब 8000 खाली बोतलें भी मिली हैं। सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह ने बताया फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर रैपर, ढक्कन बदलकर हरियाणा की शराब को यूपी की शराब बनाने का काम हो रहा था। रिफिलिंग के अलावा अवैध शराब बनाने का काम भी हो रहा था। मौके से फार्म हाउस के चौकीदार राधेश्याम गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed