फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Made a video of NEET student while she was bathing, threatened her to have sex

Kanpur News: नीट छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाया, संबंध बनाने के लिए धमकाया

Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Made a video of NEET student while she was bathing, threatened her to have sex
कानपुर। रावतपुर स्थित हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा का मैनेजर व कर्मचारी ने बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया। पहले तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हजारों रुपये वसूले। फिर संबंध बनाने का दबाव डाला। धमकी से तंग आकर छात्रा ने मंगलवार को रावतपुर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


कानपुर देहात की रहने वाली एक रावतपुर इलाके के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा का आरोप है कि पांच अप्रैल को बाथरूम में नहाते समय हॉस्टल के मैनेजर महफूज खान व कफिल अंसारी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे अब तक 60 हजार रुपये वसूल लिए। आरोपियों ने और रुपये की मांग की तो उसने असमर्थता जताई। इसके बाद आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। उसने इन्कार किया तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने मंगलवार को एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय से शिकायत की। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने और भी छात्राओं को निशाना बनाया है। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। महिला दरोगा के माध्यम से हॉस्टल की अन्य छात्राओं से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन



पांच साल पुराना हॉस्टल, 30 छात्राएं रह रही

पुलिस के मुताबिक हॉस्टल करीब पांच साल पुराना है। पीड़ित छात्रा वहां दो साल से रह रही है। हॉस्टल में कॉमन बाथरूम बने हुए हैं। हॉस्टल मैनेजर महफूज खान और उसका साथी कफिल अंसारी हॉस्टल में ही रहते थे। हॉस्टल में सभी लड़कियां हैं इसलिए छात्राओं को सुरक्षा को लेकर कोई डर नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed