फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Made a reel on moving bike while romancing with female friend was not wearing a helmet instructions for action

Kanpur: महिला मित्र से रोमांस करते हुए चलती बाइक पर बनाई रील, नहीं पहना था हेलमेट…सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sat, 11 Jan 2025 01:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jan 2025 01:58 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा बैराज पर महिला मित्र से रोमांस करते हुए युवक ने चलती बाइक पर रील बनाई। इस दौरान हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। डीसीपी सेंट्रल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Made a reel on moving bike while romancing with female friend was not wearing a helmet instructions for action
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बैराज पर महिला मित्र से रोमांस करते हुए एक युवक ने चलती बाइक पर रील बनाई। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक अपनी महिला मित्र के साथ चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहा है। इस दौरान उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने नवाबगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए हेलमेट भी नहीं पहना था। वीडियो में दिखाई देने वाला युवक कल्याणपुर के आवास विकास-तीन आंबेडकरपुरम का रहने वाला है और बाइक उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। युवक की बाइक के 10 चालान हैं।

विज्ञापन

युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
इसमें नौ बिना हेलमेट और एक लाइसेंस मांगने पर न दिखाने का है। बाइक का बीमा भी पांच मई 2023 को खत्म हो चुका है। डीसीपी सेंट्रल का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर नवाबगंज पुलिस को बाइक नंबर के आधार पर जांचकर रील बनाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed