{"_id":"67c0a97962e82aba96034b5f","slug":"madam-those-who-ruined-my-daughters-life-are-roaming-freely-etawa-news-c-216-1-etw1002-122085-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मैडम, बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले खुलेआम घूम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मैडम, बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले खुलेआम घूम रहे
विज्ञापन
तहसील सभागार में शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता।
- फोटो : तहसील सभागार में शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता।
जसवंतनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने गुरुवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने तहसील सभागार में महिलाओं की शिकायतों को सुना। इसमें कई महिलाओं ने पुलिस व समाज कल्याण विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायतें कीं।
सीएचसी में महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल के शौचालय में गंदगी होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। महिलाओं ने एक महिला डॉक्टर के अधिकांशत: अनुपस्थिति रहने व बाहर की दवाई लिखे जाने की भी शिकायत की। इस पर सदस्य ने अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद वह सीधे तहसील सभागार में जनसुनवाई के लिए पहुंचीं। यहां पर एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि चार माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री के साथ तीन नामजद लोगों ने दुष्कर्म किया।
पहले तो पुलिस हीलाहवाली करती रही और काफी दिनों के बाद उसका मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया। एक दिन पूर्व उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जब वह इसकी शिकायत लेकर जसवंतनगर थाने पहुंची तो पुलिस ने उल्टे उसे ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम फुलरई की रानी देवी आदि ने शिकायत की कि गांव के दो लोग विद्युत लाइन पर कटिया डाल रहे थे मना करने पर इन लोगों ने मुझे, मेरी बहन, नंद आदि परिवार की महिलाओं को मारा पीटा। इसका मामला थाने में दर्ज कराया तो पुलिस ने परिवार के पुरुषों को शांति भंग में चालान कर दिया है, जबकि प्रार्थनी के परिवार का कोई पुरुष सदस्य कुछ समय घर पर मौजूद नहीं था।
थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम नगला ताल पाली खुर्द की रचना यादव ने शिकायत की कि उसकी छोटी बहन को नामजद लोग उसके घर से जबरन उठा ले गए। आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई न कर लीपापोती करने में लगी हुई है। मैनपुरी के थाना करहल की एक किशोरी ने शिकायत की कि वह कक्षा आठ की छात्रा है उसके यौन शोषण की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गई। एक डेयरी पर रहने वाले कुछ युवक उसे परेशान कर रहे हैं। शिकायताें पर आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने मौजूद अधिकारियों को तुरंत निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम कुमार सत्यम जीत, सीओ नागेंद्र चौबे, जिला प्रवेश अधिकारी सूरज सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार नेहा सचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु यादव, संजय मिश्रा व श्रेयस मिश्रा आदि मौजूद रहे।