फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   lyricist panchhi became famous with baaghi 3 song dus bahane 2.0

बागी 3 के गीत ‘दस बहाने 2.0’ से छाए गीतकार पंछी जालौनवी

Tue, 25 Feb 2020 03:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
lyricist panchhi became famous with baaghi 3 song dus bahane 2.0
पंछी जालौनवी - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘बागी 3’ का नया गाना  ‘दस बहाने 2.0’ धूम मचा रहा है। इस गाने को लिखा है जालौन निवासी पंछी जालौनवी ने। बॉलीवुड में गीतकार पंछी जालौनवी ने कई बड़े प्रोजेक्ट किए हैं। शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट सहित कई बड़े बैनर्स की 40 से ज्यादा फिल्मों में गाने लिखे हैं।
विज्ञापन


फिल्म दस के गीत दस बहाने, दीदार दे, रा वन के गीत भरे नैना और कैश के गीत माइंड ब्लोइंग माहिया उनके कुछ ब्लॉक बस्टर गाने हैं। उनकी लिखी एक गजल जगजीत सिंह भी गा चुके हैं। दस का टाइटल ट्रैक दस बहाने अब टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म बागी 3 में रीक्रिएट किया गया है, जिसको अबतक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बचपन से ही रहा है क्रेज
गीतकार पंछी जालौनवी बताते हैं कि किशोरावस्था के समय से ही कोर्स की किताबों से ज्यादा कविता, शायरी, फिल्मी गीतों से लगाव रहा। इन्हीं को पढ़कर मुंबई जाने और अपना जौहर दिखाने का साहस पैदा हुआ। लगभग 25 वर्ष पहले जब मुंबई पहुंचा तो संघर्ष का एक सिलसिला शुरू हुआ। दस वर्षों के संघर्ष का अंत 2005 में हुआ जब फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने उन्हें संजय दत्त और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म ‘दस’ के तमाम गीत लिखने का मौका दिया। वर्तमान में पंछी बॉलीवुड के मशहूर गीतकारों में से एक हैं।

ये हैं नए प्रोजेक्ट
उनकी आने वाली फिल्मों में हंसल मेहता द्वारा निर्देशित राजकुमार राव और नुसरत भरुचा अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ शामिल हैं। पंछी जालौनवी जी टीवी के रिएलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के ज्यूरी मेंबर भी रह चुके हैं। जल्द ही वह इसके अगले सीजन में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed